सासाराम, फरवरी 23 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नोनहर गांव के समीप से पुलिस ने चार लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि बलिहार निवासी लक्ष्मीना देवी जो नोनहर जाकर शराब बेचने का काम करती थी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त महिला को नोनहर गांव के समीप से चार लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...