समस्तीपुर, मई 29 -- पूसा। वैनी थाना पुलिस ने ठहरा गोपालपुर पंचायत भवन के तीन मुहानी के निकट से एक व्यक्ति को चार लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित ठहरा गोपालपुर निवासी बिंदेश्वर राम का पुत्र राज कुमार राम बताया गया है। थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात कारोबारी को पकड़ने का प्रयास किया गया था। लेकिन देशी शराब खरीद कर झोले में ले जा रहा आरोपित पकड़ा गया। जिसे अग्रेतर करवाई के लिए कोर्ट भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- चार लीटर देशी शराब के साथ एक धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...