देवघर, मार्च 15 -- सारवां, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर में पशुधन विकास ब्रायलर योजना अंतर्गत कुक्कुट पालन के तहत पहारिया व रक्ति पंचायत के 4 लाभुकों के बीच चूजा वितरण किया गया। इस दौरान बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश कुमार साहा, बीएओ बिजय देव, बीएचओ डॉक्टर सुनील टोप्पो, वितरक मुहम्मद असराद, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम राय व पंसस संजीव रंजन आदि द्वारा लाभुकों के बीच चूजा वितरण किया गया। चूजा के साथ में चूजा का खाद्य सामग्री व दवा आदि का भी वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ द्वारा चूजा पालन व रख रखाव के लिए गृह के बारे में लाभुकों से जानकारी ली गई। साथ ही चूजा का पालन ठीक तरह से कर इसका लाभ लेने को कहा गया। इस अवसर पर कर्मी संजय दत्ता, दशरथ सोरेन आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.