चार लाख 71 हजार मतदाताओं का हुआ डिजिटलीकरण
अल्मोड़ा, जुलाई 7 -- अल्मोड़ा। जिले में 471831 गणना प्रपत्र प्राप्त करन उनका डिजिटलीकरण भी कर लिया गया है। एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी युक्ता मिश्र ने बताया कि जिले में सभी 527423 मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण किया गया है। अब तक 471831 गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटलीकरण भी पूरा हो गया है। बाकी 55592 में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत व डुप्लीकेट मतदाताओं के प्रकरण शामिल हैं। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत व डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची दी गई और अपने स्तर से सत्यापन कर सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Champawat News: त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची बनाने में सहयोग करें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.