धनबाद, फरवरी 27 -- नगर निगम चुनाव में पड़े चार लाख 61 हजार वोटों की गिनती में लगभग दो दिनों का समय लग जाएगा। नगर निगम के 55 वार्डों को 11 जोन में बांटा गया है। पांच वार्ड का एक जोन बनाया गया है। प्रत्येक जोन के पहले वार्ड का परिणाम सबसे पहले आएगा। इस हिसाब से वार्ड नंबर 1, 6, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 और 51 का परिणाम सबसे पहले आएगा। वार्ड पार्षद का परिणाम आने के बाद मेयर प्रत्याशियों के वोट की गिनती की जाएगी। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश बाउरी ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए नगर निगम चुनाव की काउंटिंग के लिए 11 कमरे और चिरकुंडा नगर परिषद के लिए चार कमरे निर्धारित किए गए हैं। काउंटिंग के लिए 150 टेबल रखे गए हैं। 27 फरवरी को सुबह सात बजे से काउंटिंग की शुरुआत होगी, जो रात आठ बजे तक चलेगी। 28 को फिर से सुबह आठ बजे से काउंटिंग होगी...