सीवान, दिसम्बर 17 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को ललित बस स्टैंड स्थित निर्मित शिविर में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलिया अभियान का शुरभारंभ किया। इस अवसर पर समस्त जिलावासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि भारत भले ही पोलियो मुक्त है, लेकिन हमारे पड़ोसी देश अफगानिस्तान व पाकिस्तान में अभी भी पोलियो वायरस मौजूद हैं। ऐसे में सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी सुरक्षा है। जिले में 16 से 20 दिसंबर तक विशेष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। बताया गया कि सभी लाभार्थियों को दवा पिलाने के उद्देश्य से टीकाकर्मी घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। जबकि मोबाइल व ट्रांजिट टीमें यात्रा में रहने वाले बच्चों ...