भागलपुर, फरवरी 9 -- प्रखंड के मिल्की गांव में हजरत सैयदना दाता मांगन शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स रविवार को भी पूरे परवान पर रहा। उर्स इंतेजामिया कमेटी कार्यालय के अनुसार रविवार की देर शाम तक चार लाख से अधिक श्रद्धालु दाता की मजार पर जियारत/दर्शन कर चुके हैं। दूर-दराज से आए अकीदतमंदों की भारी भीड़ से पूरे इलाके में आस्था और सौहार्द का माहौल बना हुआ है। रविवार को कांग्रेस नेता अजीत शर्मा, प्रवीण सिंह कुशवाहा तथा बिहपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अर्पणा कुमारी ने दाता की मजार पर चादरपोशी कर अमन-चैन की दुआ मांगी। उधर, नवगछिया प्रशासन भी सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता के साथ लगातार निगरानी रखे हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.