मेरठ, अप्रैल 19 -- दौराला कस्बे में चार लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी ने न सिर्फ पैसे लौटाने से इंकार कर दिया, बल्कि पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वार्ड संख्या चार, रैदासपुरी निवासी अरविंद कुमार ने थाना दौराला में दी तहरीर में बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसने ग्राम मछरी निवासी पंकज को चार लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि यह रकम पंकज के भाई रवि और उसके पिता को नगद दी गई थी। उस समय पंकज ने दो माह में रकम लौटाने का वादा किया था।पीड़ित यह भी पढ़ें- कर्ज चुकाने के लिए 25 लाख, वापस मांगने पर धमकी का कहना है कि तय समय बीतने के बाद भी आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। अब उसने साफ तौर पर पैसे लौटाने से इंकार कर दिया है। आरोप है कि जब अरविंद ने सख्ती से र...