सहारनपुर, मार्च 24 -- देवबंद। स्टेट हाइवे के निकट कुटी रोड स्थित छात्रावास के पीछे बच्चों के श्मशानघाट के कच्चे रास्ते का सोमवार को पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने शिलान्यास किया। बताया कि उक्त कच्चे रास्तें को चार लाख रुपये की लागत से सीसी रोड बनाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने बताया कि बच्चों के शमशानघाट का रास्ता कच्चा है जिस पर बारिश और बरसात के दौरान कीचड़ होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बताया कि शमशानघाट कमेटी के सदस्यों ने इसे पक्का बनवाने की मांग की थी। इस रास्ते को बोर्ड बैठक में पास करा दिया गया था। सोमवार को शिलान्यास के बाद सडक़ पर निर्माण कार्य शुरु करा दिया गया है। कमेटी अध्यक्ष दिनेश ऋषि, चौधरी ओमपाल सिंह और वार्ड सभासद नदीम चौधरी ने पालिकाध्यक्ष का आभार जताया। इस दौरान मेला चेयरमैन विपिन त्यागी, अंग्रेस...