फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बारिश के मौसम में पशुओं में बढ़ती बीमारी को देखते हुये आखिरकार पशुपालन विभाग की ओर से विशेष टीकाकरण अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 22 जुलाई से शुरू होगा और इसमें 4 लाख पशुओं के निशुल्क टीकेलगाये जायेंगे। अभियान की सफलता के लिए पशुपालन विभाग की टीम तैयार कर दी गयी है। बारिश में पशुओं में खुरपका, मुंहपका रोग फैलने का खतरा रहता है। तराई क्षेत्र के कई गांव में पशुओं में बीमारियों भी फैल रही हैं। इसी को देखते हुये पशु पालन विभाग की ओर से अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह भी पढ़ें- खुरपका-मुंहपका टीकाकरण की बनी रणनीति जनपद के 25 पशु चिकित्सालयों के माध्यम से यह अभियान 8 सितंबर तक चलाया जायेगा। अभियान के लिए पशु चिकित्साधिकारियों और पशुधन प्रसार अधिकारियों के नेतृत्व में टी...