रामपुर, फरवरी 8 -- रामपुर। साइबर सेल पुलिस ने बीस मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द कर दिए है। बीते कुछ माह में साइबर सेल पुलिस को लोगों ने शिकायत कर मोबाइल खोने या चोरी होने की सूचना देकर रिपोर्ट कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल फोन को खोजने के लिए टीमों को लगाया। सर्विंलास की मदद से पुलिस ने बीस लोगों के मोबाइल फोन बरामद कर लिए। रविवार को सभी लोगों को सिविल लाइंस थाने बुलाया गया था। वहां सभी मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस के अनुसार इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब चार लाख 15 हजार रुपये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...