बक्सर, जुलाई 17 -- पेज तीन के लिए ---- कार्रवाई वीर कुंवर सिंह सेतु से उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ी शराब कुरियर के सामान में छिपाकर ले जाई रही थी शराब की खेप फोटो संख्या 14 कैप्शन - शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह सेतु पर बरामद शराब के साथ गिरफ्तार युवक के बारे में जानकारी देते पुलिसकर्मी। बक्सर, हमारे संवाददाता। वीर कुंवर सिंह सेतु से शुक्रवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने चार लाख रुपए मूल्य की शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

शराब की तस्करी की रणनीति यह खेप कंटेनर में कुरियर सामग्री के बीच छिपाकर ले जायी जा रही थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। खेप दिल्ली से पटना ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि कंटेनर यूपी से आ रहा था। इसके संबंध में पूर्व में गुप्त सूचना प्राप्त ह...