आदित्यपुर, जून 23 -- मानगो चौक स्थित डिस्काउंट मेडिकल स्टोर से नपुंसकता और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली करीब चार लाख की दवाइयों की चोरी का मामला सामने आया है। दुकान संचालक ने अपने ही कर्मचारी पर चार महीने से लगातार दवाइयां चोरी करने का आरोप लगाते हुए मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। उलीडीह थाना क्षेत्र के शर्मा लाइन स्थित गुरुदेव गार्डन निवासी रोहित सलूजा ने मानगो थाना को दिए आवेदन में बताया कि उनकी मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित मानगो चौक के पास डिस्काउंट मेडिकल स्टोर नामक दवा दुकान है, जिसे वह पांच वर्षों से संचालित कर रहे हैं। फरवरी 2025 में शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4, संतोषी मंदिर के पास रहने वाले विनेंद्र कुमार को दुकान में कर्मचारी के रूप में रखा गया था। कुछ दिनों से दुकान के दवा स्टॉक मे...