कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। रावतपुर गांव में निरस्त किए गए दो कोटेदारों का चार लाख का खाद्यान्न एक कोटेदार के पास से गायब मिला। कोर्ट के आदेश पर जब पैसा जमा कराने की कवायद शुरू हुई तो कोटेदार के गोलमाल की जानकारी हुई। जिस पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार पर कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आपूर्ति विभाग की ओर से 2019 में कोटेदार मोहन लाल और हरि प्रसाद की राशन दुकान निरस्त की गई थी। उनकी दुकान का 138 बोरी चावल, 183 गेहूं, 270 लीटर मिट्टी का तेल रावतपुर गांव के कोटेदार ज्ञान प्रकाश के पास सुरक्षित रखवाया गया था। एडीएम आपूर्ति की कोर्ट ने माल का पैसा जमा कराने का आदेश दिया है। जिस पर आपूर्ति निरीक्षक ने शुभा वर्मा ने खाद्यान्न को लेकर कोटेदार ज्ञान प्रकाश से सवाल जवाब किया तो मौके से पूरा लगभग चार लाभ का खाद्यान्न गायब था। डीएसओ राकेश कुमार ...