शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- शाहजहांपुर। गाजियाबाद-सीतापुर रेलखंड पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना का सबसे बड़ा असर अब सीधे तौर पर शाहजहांपुर जिले में देखने को मिलेगा। लंबे समय से ट्रेनों की भीड़ और देरी से जूझ रहे जिले के यात्रियों के साथ उद्योगों को राहत मिलने जा रही है। फिलहाल इस रूट पर ट्रेनों का दबाव क्षमता से कहीं अधिक है, जिसका असर शाहजहांपुर स्टेशन पर साफ दिखता है। ट्रेनों का लेट होना, प्लेटफॉर्म पर भीड़ और यात्रियों की परेशानी आम बात है। चार लाइन बनने के बाद ट्रेनों का संचालन अलग-अलग ट्रैक पर होगा, जिससे जाम की स्थिति खत्म होगी और ट्रेनें तय समय पर चल सकेंगी। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से सीतापुर तक रेल का 4 लेन ट्रैक बिछाने से क्या होंगे बड़े फायदे, UP के इन जिलों को लाभ जिले के यात्रियों के लिए इसका सीधा फायदा यह होग...