संवाददाता, अप्रैल 26 -- UP News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के खैर कस्बे में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चार युवकों ने चौदह वर्षीय किशोरी के साथ बारी बारी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। किशोरी को बेहोश देख युवक खंडहर नुमा मकान में छोडकर भाग गए। मामले में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने किशोरी का डाक्टरी मुआइना कराया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए खैर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। खैर के एक मोहल्ला में किराये के मकान की दूसरी मंजिल पर चौदह वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ रहती है। मकान के बराबर ही एक खंडहर मकान है। किशोरी 24 अप्रैल की रात्रि दस बजे घर से अचानक लापता हो गई। जानकारी पर परिजनों ने किशोरी के तलाश किया किन्तु कोई सुराग नही मिला। किशोरी के न मिलने पर परिजन परिचित संग्रामपुर निवासी युवक के घर पहुंचे तो युवक ने बताया कि...