जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार राज्यों में चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 10 टाटा पावर एक्स-टाटा डॉट ईवी मेगा चार्जर हब बनाए गए हैं। इन हब पर अबतक 70 हजार से अधिक चार्जिंग सत्र हुए हैं। कुल 85 हजार से अधिक घंटे चार्जिंग की गई है। इन हब ने 75 लाख से अधिक हरित किलोमीटर के सफर को सहारा दिया। इससे 6690 टन कार्बन उत्सर्जन रोकने में भी मदद मिली। नेटवर्क में 25 तेज चार्जर और 56 चार्जिंग गन हैं। इनकी कुल क्षमता 2.7 मेगावाट है। प्रत्येक हब की क्षमता 180 से 600 किलोवाट तक है। यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा-आगरा मार्ग में चार हब हैं। हैदराबाद-विजयवाड़ा मार्ग पर तीन हब बनाए गए हैं। बेंगलुरु-तिरुपति और पुणे-बें...