बरेली, मई 22 -- आईवीआरआई में सूकर पालन पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। यूपी, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली से आए प्रतिभागियों को डॉ. रूपसी तिवारी ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सूकर पालन व्यवसाय ग्रामीण युवाओं और किसानों के लिए स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन सकता है। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित कुमार, डॉ. बबलू कुमार, डॉ. एम के सिंह भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...