बिजनौर, जुलाई 13 -- क्षेत्र के चार युवाओं ने स्कॉर्पियो से इंडो पाक बॉर्डर के व्यू पॉइंट 19024 से भी अधिक ऊंचे उम लिंग ला और थांग पहुंच कर रिकॉर्ड बनाया। दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्र में देश की सेना की सेवा से भी ये टूरिस्ट युवक प्रभावित हुए । यह भी पढ़ें- कैलाश मानसरोवर रूट फिर से बहाल, भूस्खलन के बाद हो गया था बंद; BRO ने किया चालूयात्रा की जानकारी इंडो पाक बॉर्डर के व्यू पॉइंट उम लिंग ला और थार से लौट कर चारो युवाओं के साथी प्रशांत चौहान निवासी शिवालाकला ने वहां की यादगारों को साझा किया। प्रशांत ने बताया कि उनके ही गांव के हर्षित राजपूत, गांव नैनुनांगल निवासी कावेंद्र सिंह व गांव भैंसा निवासी हिमांशु चौहान के साथ पंजाब के डेरा बसी व पंचकूला होते हुए बेहद दुर्गम पहाड़ी रास्तो से होते हुए अपना सफर पूरा किया। उन्होंने इंडो पाक बॉर्डर के अंतिम ...