कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर, संवाददाता। कलक्टरगंज में दो दुकान में सेंधमारी कर 26 लाख रुपये की चोरी वारदात को चार युवकों ने अंजाम दिया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। कलक्टरगंज थाना और एसीपी कार्यालय से महज 300 मीटर दूर शातिर चोरों ने सेंधमारी कर ड्राई फ्रूट्स व्यापारी सज्जन गुप्ता की दुकान से 25 लाख रुपये नगद और दो डिब्बे किसमिस के साथ पड़ोसी पान मसाला व्यापारी कुशल गुप्ता की दुकान से नकदी व अन्य सामान समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक की चोरी को अंजाम दिया था। सूचना पर पहुंचे व्यापारी नेताओं ने घटना को लेकर रोष जताया था। साथ ही पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े किए थे। कलक्टरगंज थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि आरोपितों की तलाश में पुलिस की चार टीम लगी हैं। अब तक ...