कानपुर, अगस्त 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 (सीएसए-बर्रा-8) के एलिवेटेड हिस्से में निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। करीब 4.50 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन के चार स्टेशनों के आठ प्लेटफॉर्म की प्लेटफॉर्म लेवल ढलाई पूरी हो गई है। प्लेटफॉर्म लेवल का काम होने के साथ ही चारों स्टेशनों के कॉनकोर्स लेवल पर सिग्नलिंग, टेलीकॉम और इलेक्ट्रिकल सिस्टम से जुड़े तकनीकी कक्षों का निर्माण भी शुरू हो गया। इन कक्षों के तैयार होने के बाद मेट्रो संचालन से जुड़ी तकनीकी प्रणालियों और उपकरणों की स्थापना की जाएगी। वहीं, प्लेटफॉर्म की छत के लिए प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी) स्ट्रक्चर का काम भी जल्द शुरू होगा।यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के मुताबिक एलिवेटेड सेक्शन में सिविल निर्माण के साथ ट्रैक निर्माण और प्री-कास्ट सं...