नई दिल्ली, मई 26 -- साल 2001 में आमिर खान की एक फिल्म आई थी। इस फिल्म में राधा-कृष्ण की नोकझोंक पर एक गाना था। ये गाना आज भी उतना ही फेमस है। यूट्यूब पर इस गाने को 195 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को एक या दो मुसलमानों ने नहीं, बल्कि चार मुस्लिमों ने मिलकर बनाया था।कौन-सी और कौन-सा गाना? ये गाना आमिर खान की फिल्म 'लगान' का है। इसका नाम 'राधा कैसे न जले' है। इस गाने के बोल ब्रज क्षेत्र के लोकगीतों से प्रेरित होकर लिखे गए थे। इस गाने में कान्हा की छेड़छाड़ और गोपियों के साथ उनकी रासलीला का जिक्र है, जिससे राधा को जलन होती है। यह भी पढ़ें- दमादम मस्त कलंदर...आखिर किसके लिए है ये गाना जिसे हिंदू-मुस्लिम सब गाते हैं?किन चार मुस्लिमों की वजह से बना ये गाना? इस गाने में आमिर खान नजर आए थे। सरोज खान ने गाने के...