गुमला, फरवरी 24 -- गुमला। स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत सहिया,बीटीटी और एसटीटी कर्मियों को पिछले लगभग चार से पांच माह से प्रोत्साहन राशि व मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान लंबित रहने से कर्मियों को आर्थिक और पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कर्मियों ने उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और सिविल सर्जन डॉ शंभु चौधरी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की।कर्मियों ने बताया कि वे नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का निर्वहन कर रहे हैं, इसके बावजूद मानदेय नहीं मिलने से असंतोष बढ़ रहा है। सहिया सह सामूहिक प्रशिक्षक संघ की ओर से उपायुक्त व सिविल सर्जन को मांगपत्र सौंपकर समस्या के त्वरित समाधान की गुहार लगाई गई है। संघ ने कहा कि समय पर भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...