गौरीगंज, मार्च 26 -- ऊंचाहार,(रायबरेली) संवाददाता। एनटीपीसी के ठेकेदार द्वारा करीब सैकड़ों दिहाड़ी मजदूरों को विगत चार माह से मजदूरी नहीं दी गई । मजदूरों ने जब मजदूरी मांगी तो उन्हें गेट पर प्रवेश से रोक दिया गया । जिसके बाद मजदूरों के सब्र का पैमाना छलक गया।और उन्होंने मेन गेट पर उग्र प्रदर्शन करके अपना विरोध जताया है। और कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई है। एनटीपीसी के एक ठेकेदार पर श्रमिकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस ठेकेदार का काम एनटीपीसी संयंत्र क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर चल रहा है। इस ठेकेदार के अधीन करीब सवा सौ दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं। इनका कहना है। कि उन्हें बीते नवंबर माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिसके कारण मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।मजदूरों ने जब मजदूरी मांगी तो गुरुवार को उन्हें...