चार माह से वेतन नहीं मिलने पर आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश
चतरा, मई 28 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मियों का कहना है कि केवल कान्हाचट्टी ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन बकाया है। स्वास्थ्य कर्मी लगातार निष्ठापूर्वक अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वेतन नहीं मिलने से उनके लिए परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कई कर्मियों ने बताया कि स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। कर्मियों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से कर्मचारियों में भारी नाराजग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.