किशनगंज, अगस्त 26 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता पीएम पोषण योजना के संचालन से जुड़े विद्यालय प्रधानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। एक ओर मई 2026 से परिवर्तन मूल्य की राशि लंबित रहने के कारण विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर जिला स्तर से जारी निर्देश के तहत विद्यालयों के विक्रेताओं से पैन संख्या, टैन संख्या, वस्तु एवं सेवा कर पहचान संख्या सहित कई प्रकार की जानकारियां और प्रमाणित दस्तावेज मांगे जाने से शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

कार्यक्रम पदाधिकारी का पत्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना, किशनगंज की ओर से 25 अगस्त को जारी पत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 से पीएम पोषण योजना के तहत नई भुगतान व्यवस्था लागू किए जाने का उल्लेख किया गया है।...