कानपुर, मार्च 2 -- कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को बहलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले मेंं फरार चल रहे अजीतमल औरैया के रहने वाले आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया गया। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले किशोरी एक नवंबर 2025 को अचानक लापता हो गई थी। मामले में तलाश के बाद उसके पिता ने ग्राम हवेलिया, थाना अजीतमल, जनपद औरैया निवासी ऋषी कपूर पुत्र छोटे लाल के खिलाफ पुत्री को बहलाकर ले जाने का आरोप लगा दो नवबर 2025 को रसूलाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया था। इसके साथ ही उसके बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। सोमवार को कहिंजरी चाकी...