चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर सेवानिवृत शिक्षक व कर्मचारियों ने जताया आक्रोश
पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चार माह से पेंशन नहीं मिलने से सेवानिवृत शिक्षक व कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक संघ की बैठक संगठन के अध्यक्ष डॉ दिलीप प्रसाद साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विगत चार महीने से पेंशन का भुगतान नहीं होने पर संघ ने क्षोभ व्यक्त किया। साथ ही कहा गया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा उपयोगिता प्रमाणपत्र सरकार को विधिवत जमा नहीं किया गया है, जिसके कारण सरकार पेंशन की राशि जारी नहीं कर पा रही है। पूर्णिया विश्वविद्यालय में बार बार इस तरह की समस्या उत्पन्न होती है, जिसका खामियाजा सेवा निवृत्त शिक्षक को भुगतना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- दो बीएड महाविद्यालयों में शिक्षक व कर्मचारियों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.