लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ। नाका स्थित इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज तबादले में आए शिक्षक श्रीकृष्ण त्रिवेदी को चार माह से वेतन नहीं मिला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह पटेल, संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह व प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश पांडेय ने आपत्ति जताई है। मिथलेश पाण्डेय का कहना है कि प्रधानाचार्य ने शिक्षक का अभी तक वेतन बिल डीआईओएस कार्यालय को नहीं भेजा है। जबकि विभागीय अधिकारियों की ओर वेतन भुगतान के निर्देश दिये जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...