आगरा, अगस्त 12 -- आगरा रेल मंडल में यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऑपरेशन दूसरा अभियान चल रहा है। अभियान के अंतर्गत रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में अनधिकृत वेंडिंग के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि अभियान के दौरान अप्रैल से जुलाई माह के बीच आगरा मंडल में 930 अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस दौरान रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत Rs.3.23 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूल किया गया। पीआरओ ने यात्रियों से अपील की है कि वह अधिकृत वेंडरों से ही सामान खरीदें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...