अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या। जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरे पासी मजरे मीसा निवासी श्रीराम पुत्र राजाराम ने एसएसपी से शिकायत के बावजूद चार माह में प्रकरण के निस्तरण न होने का आरोप लगाया है। मामला कैंट थाना क्षेत्र के एक किरायेदारी के विवाद से जुड़ा है। पीड़ित का कहना है कि वह कैंट थाना क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहता था। बीमारी के कारण किराया न दे पाया तो मकान मालिक ने समाना रखवा लिया। एसएसपी को 15 अक्टूबर 25 को प्रार्थना पत्र दिया तो निस्तरण के लिए कैंट पुलसि को भेज दिया गया। चौकी और थाना पुलिस की ओर से टालमटोल की जा रही है और न ही सामान वापस दिलाया और न ही कोई कार्रवाई की।--------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.