बोकारो, अगस्त 22 -- बोकारो स्टील प्लांट ने तकनीकी दक्षता, स्वदेशी इंजीनियरिंग और नवाचार का बेहतर उदाहरण पेश करते हुए बीपीएससीएल से ब्लास्ट फर्नेस-3 तक बारीक पिसे कोयले की आपूर्ति के लिए अत्याधुनिक कोल डस्ट इंजेक्शन न्यूमैटिक कन्वेयिंग प्रणाली का सफल इन-हाउस कमीशनिंग किया है। देश के गौरवपूर्ण दिवस 15 अगस्त को परियोजना को अंतिम रूप दिया गया। इससे ईंधन के अधिक कुशल उपयोग, परिचालन दक्षता बढ़ाने और उत्पादन लागत कम करने में मदद मिलेगी। परियोजना की शुरुआत ब्लास्ट फर्नेस-4 और 5 की करीब 10 टन प्रति घंटा कोल डस्ट जरूरत को पूरा करने के लिए हुई थी। बाद में ब्लास्ट फर्नेस-5 के प्रस्तावित डीकमीशनिंग को देखते हुए इसे पुन: डिजाइन कर ब्लास्ट फर्नेस-3 के लिए विकसित किया गया। वर्तमान में बीएफ-3 में कोल मिलिंग सुविधा नहीं है। नई व्यवस्था से वहां कोल डस्ट की ...