जौनपुर, जुलाई 17 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) लखनऊ एसके वर्मा ने गुरुवार को जिले के चार रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। जौनपुर जंक्शन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया कि इस स्टेशन के री-माडलिंग का कार्य काफी दिनों से चल रहा है। परन्तु चार माह में स्टेशन की नई बिल्डिंग में काम काज शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। जो कुछ बचे हैं उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने श्रीकृष्ण नगर (बदलापुर), जौनपुर सिटी स्टेशन तथा शाहगंज स्टेशन का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: डीआरएम ने परखी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों की हकीकत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...