चार माह में घरेलू गैस सिलेंडर 89 रुपये महंगा, रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
बोकारो, जून 8 -- रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले चार माह के दौरान 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कुल 89 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और रसोई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार 7 मार्च को बोकारो में घरेलू गैस सिलेंडर 910.50 रुपये में उपलब्ध था। इसके बाद कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे सिलेंडर का दाम 970.50 रुपये पहुंच गया। वहीं 7 जून को एक बार फिर 29 रुपये की वृद्धि होने से इसकी कीमत बढ़कर 999.50 रुपये हो गई। यह भी पढ़ें- रसोई सिलेंडर के बढ़े दामों ने बिगाड़ा घर का बजट इस तरह महज चार माह में घरेलू गैस सिलेंडर लगभग एक हजार रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है। गैस की बढ़ी हुई कीमतों का सबसे अधिक असर मध्यमवर्गीय और निम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.