चार माह बाद सड़क हादसे में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
बदायूं, जून 9 -- सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में करीब चार माह बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद परिवार के लोग शोक में थे, जिसके चलते तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी थी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव नबलपुर निवासी रामसेवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई मुकेश 29 जनवरी की शाम बाइक से बनकोटा गांव से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में थाना कुंवरगांव क्षेत्र के निनमा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।राहगीरों यह भी पढ़ें- मछली शहर में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक फरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.