बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- चार माह बाद भी नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी चेवाड़ा, निज संवाददाता । चार माह बीत जाने के बाद भी हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है। जबकि, पीड़ित परिवार न्याय के लिए बैठा है। बीते 28 जुलाई को मामूली विवाद में नगर पंचायत खाली कुआं निवासी 65 वर्षीय शंकर हलवाई की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी थी। उस समय नाराज लोगों ने काफी हंगामा किया था। पुलिस प्रशासन द्वारा 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया था। परंतु, कार्रवाई के नाम पर अबतक कुछ नहीं किया गया है। इधर, डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...