रामपुर, दिसम्बर 15 -- चार माह बाद भी वन विभाग की टीम जंगल में खुलेआम घूम रहे तेंदुए को नहीं पकड़ सकी है। जिससे जहां एक ओर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है तो वहीं विभाग के प्रति आक्रोश की भावना बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र में वन दरोगा शील कुमार की तैनाती होती तो अब तक तेंदुआ पकड़ा जा सकता था। क्योंकि क्षेत्र के आसपास जंगल से वन दरोगा शील कुमार अपनी टीम संग आठ तेंदुए पकड़ चुके हैं। जिन्हें सुरक्षित अमानगढ़ रेंज बिजनौर के जंगल में छोड़ा गया था। बता दें कि बीते करीब चार माह से तेंदुआ क्षेत्र के गांव जमना-जमनी, धर्मपुर-उत्तरी, करीमपुर और कुंदनपुर स्थित खादर में उछलकूद मचा रहा है। तेंदुए ने अब तक आधा दर्जन से अधिक गोवंशीय पशु और कई कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। तेंदुए का रुख जंगल से आबादी की ओर भी हो चुका है। बीते 9 नवं...