उरई, जुलाई 6 -- जालौन। मोहल्ला हरीपुरा निवासी रोहित जाटव ने 20 फरवरी को निशा जाटव से सामूहिक विवाह समारोह में प्रेम विवाह किया था। निशा के माता पिता इस शादी से खुश नहीं थे इस कारण वह उसके घर नहीं जाते थे। निशा रोहित से कह रही थी कि वह बाहर चले वहीं रहकर दोनों लोग काम करेंगे लेकिन रोहित बाहर नहीं जाना चाहता था। इस कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार की रात घर 9 बजे के लगभग जब घर में कोई नहीं था तो निशा ने कमरे का दरवाजा बंद कर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़ी उसके बाद अंदर घुसकर दरवाजा खोल शव को बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने कहा कि लड़की पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...