फतेहपुर, जुलाई 1 -- चौडगरा। शादी का झांसा देकर एक दलित किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। किशोरी के चार माह की गर्भवती होने पर आरोपी अपने वादे से मुकर गया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने पुलिस में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी (पीड़ित पिता) ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री का क्षेत्र के ही हरसिंहपुर गांव निवासी सूरज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि अचानक पुत्री के पेट में दर्द होने पर वे उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहाँ जाँच के दौरान पता चला कि नाबालिग पुत्री चार माह की गर्भवती है। जब परिजनों ने सख्ती से पूछा, तो किशोरी ने पूरी आपबीती सुनाई। पीड़ित पिता का आरोप है कि आरो...