हरदोई, सितम्बर 4 -- हरदोई। बुधवार शाम करीब सात बजे कानपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन संख्या 54336 के जनरल कोच में चार बच्चियां संदग्धि अवस्था में दिखाई दीं। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बच्चियों से पूछताछ करने पर उनके गुमशुदा होने की जानकारी सामने आई। इस पर बच्चियों की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक अनूप तिवारी के नर्दिेश पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों बच्चियों को रेस्क्यू कराया। रात्रि में बच्चियों को चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया। अगले दिन सभी बच्चियों की काउंसलिंग की गई। बच्चियों ने बताया कि उनकी मां की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। पिता के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनके पास रहने के लिए भी कोई स्थायी घर नहीं है...