औरैया, मई 2 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिटकापुर में पति की मौत के बाद एक महिला चार मासूम बच्चों के साथ न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और भरण-पोषण न देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है। ग्राम चिटकापुर निवासी आराधना, पत्नी स्वर्गीय शैलेंद्र, ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। महिला ने बताया कि करीब चार माह पूर्व उसके पति की अचानक मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके चार छोटे बच्चों के पालन-पोषण के लिए कोई आर्थिक सहयोग नहीं दिया जा रहा है, जिससे परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। महिला ने बताया कि वह बच्चों का भरण-पोषण करने में असमर्थ हो रही है और मदद की आस में अधिकारियों के चक्कर काट र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.