अंबेडकर नगर, मई 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की अम्बेडकरनगर पुलिस ने चार मासूम बच्चों और उनकी मां की निर्मम हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड के मुख्य आरोपी आमिर पुत्र जान मोहम्मद निवासी मीरानपुर थाना कोतवाली अकबरपुर को सोमवार की तड़के करीब पांच बजे नेवतरिया बाईपास के निकट पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। यह भी पढ़ें- चार मासूम बच्चों और उनकी मां के कातिल आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर हत्या के बाद की पुलिस कार्रवाई हत्याकांड के तुरंत बाद से ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस की कई विशेष टीमें आरोपी की तलाश में चौबीसों घंटे जुटी हुई थीं। सोमवार की सुबह जब पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार के बारे में सूचना मिली तो टीम ने नाकेबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन रुकने के बजाय वह तेज रफ्...