मोतिहारी, फरवरी 26 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। तेज रफ्तार वाहन ने एक हंसते-खेलते परिवार को पल भर में उजाड़ दिया। थाना क्षेत्र के हथियाही चक्रधे गांव निवासी 38 वर्षीय शंकर मुखिया की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वे कमल मुखिया के पुत्र थे। बताया जाता है कि शंकर मुखिया अपने ग्रामीण सोनू कुमार के साथ घोड़ासहन में एक संबंधी के यहां गए थे। लौटने के क्रम में एक लापरवाह स्कॉर्पियो चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शंकर मुखिया ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में साथ रहे सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। शव के गांव पहुंचते ही घर में चीत्कार मच गया। पत्नी कुमांती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दो पुत्रियों और दो पुत्रों के सिर से पिता का सा...