नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, व. सं.। होली के दिन बुधवार को दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन और मेरठ में चलने वाली मेट्रो का संचालन शाम को शुरू होगा। एनसीआरटीसी के मुताबिक, सुबह से शाम पांच बजे तक ट्रेन नहीं चलेगी। एनसीआरटीसी के अधिकारी का कहना है कि सामान्य दिनों में रविवार समेत पूरे सप्ताह इस ट्रेन का संचालन सुबह छह बजे से होता है। बुधवार को होली के कारण दिन में यात्रियों की संख्या बेहद कम रहेगी। इस कारण सुबह ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा। शाम पांच बजे ट्रेन का संचालन शुरू होगा और रात 10 बजे तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...