सीतामढ़ी, मई 24 -- विनोद कुमार सोनबरसा। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय कक्ष में शनिवार को अंचलाधिकारी अनुपम कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई, जहां फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।कार्यक्रम के दौरान कुल छह मामलों की जनसुनवाई हुई। सीओ अनुपम कुमार ने दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई की। सुनवाई के बाद चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। वहीं दो मामलों में आवश्यक दस्तावेज एवं जांच प्रक्रिया लंबित रहने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।सीओ यह भी पढ़ें- जनता दरबार में चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन अनुपम कुमार ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का निष्पक्ष एवं त्वर...