रिषिकेष, सितम्बर 3 -- चारधाम में प्लास्टिक कलेक्शन के लिए डिजिटल डिपॉजिट रिफंड स्कीम चलायी गई। जिसके तहत इस साल 19 अप्रैल से 26 अगस्त के बीच चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों ने रीसाइक्लिंग के लिए 10 लाख से ज्यादा कंटेनर वापस किए हैं। उत्तकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि इस सीजन में गंगोत्री में लगभग 2.73 लाख कंटेनर वापस किए गए, जिसका रिकवरी रेट 97 प्रतिशत रहा-जो पूरी यात्रा के दौरान सबसे ज़्यादा है-और यमुनोत्री में 90 प्रतिशत रिकवरी के साथ 1.49 लाख से ज़्यादा कंटेनर वापस किए गए। भागीरथी और यमुना के स्रोत होने के कारण ये दोनों जगहें पर्यावरण के लिहाज़ से बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए डीडीआरएस प्रोग्राम के ज़रिए तीर्थयात्रियों की इतनी बड़ी भागीदारी वाकई उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि बीते चार महीने में बद्रीनाथ धाम से 3,04,771 एकत्र...