चार महीने में 868 साइबर अपराधियों को पकड़ा
गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। पिछले चार महीने में गुरुग्राम पुलिस ने 868 साइबर अपराधियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से पांच लेपटॉप, एक टैब, 157 मोबाइल, 102 सिम कार्ड, 45 एटीएम, 17 बैंक पासबुक, 12 चैक बुक के अलावा लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। गुरुग्राम पुलिस की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के मार्गदर्शन में साइबर अपराधियों पर नियमित रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर के नेतृत्व में गुरुग्राम पुलिस ने एक जनवरी से लेकर 30 अप्रैल तक इन अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक यह आरोपी निवेश का लालच देकर,, चालान भरने, ऋण दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते थे। इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्लेवरी, फेसबुक पर विज्ञापन और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने आदि के नाम पर धोखाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.