मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ना नियोजित रहे और ना विशिष्ट शिक्षक बन सके। सक्षमता पास करने के बाद नियोजित शिक्षकों का यह हाल है। चार महीने में इन्हें ना पद मिला और ना ही वेतन मिला है। यह भी पढ़ें- चार महीने में पद मिला ना ही वेतनशिक्षकों का आक्रोश जिले के सक्षमता तीन और चार के 500 से अधिक शिक्षक पद और वेतन का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षकों का आक्रोश इसे लेकर फूट पड़ा है। शिक्षक मंगलवार को प्रदर्शन करेंगे। शिक्षकों ने कहा कि हमें आदेश मिला कि हम सक्षमता परीक्षा दें और इसके बाद विशिष्ट शिक्षक बनेंगे। परीक्षा दी और पास भी हो गए। विशिष्ट शिक्षक हम बन गए मगर अबतक विभागीय रिकार्ड में नहीं हैं। अब नियोजित शिक्षक भी नहीं हैं। ऐसे में हमें वेतन भी नहीं मिल रहा है। स्कूल में हम मौजूद हैं, लेकिन ऑनलाइन रिकार्ड में हमारे पद पर कोई ...