कोडरमा, फरवरी 17 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खरियोडीह पंचायत स्थित बिरहोर टोला से चार महीने पूर्व लापता हुए एक बिरहोर बच्चे को जयनगर पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बच्चे की बरामदगी के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंदरी बिरहोर अपने मायके ट्रेन से जा रही थी। इसी दौरान उसका पुत्र आकाश बिरहोर लापता हो गया था। परिजन काफी दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने बताया कि इस मामले में जयनगर थाना में किसी प्रकार का कोई सनहा या कांड दर्ज नहीं कराया गया था। हालांकि क्षेत्र से लापता हुए लगभग 10 बिरहोर बच्चों के आधार पर पुलिस लगातार सूचना एकत्र कर रही थी। इसी क्रम में सूचना मिलने पर पुलिस ने औरंगाबाद से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।...