गोरखपुर, अप्रैल 1 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक की तहरीर पर न्यायालय के आदेश पर छह नामजद सहित नौ लोगों पर पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। तहरीर के माध्यम से बताया गया कि गांव के रामचंद्र से उनकी पुरानी रंजिश है। चार माह पूर्व उनकी पत्नी व पुत्री अपना खेत देखने गए तो गांव के पश्चिम तरफ पहले से घात लगाए बैठे उनके गांव के राजेंद्र, राधिका, रानिक, अंशिका, विश्वजीत, आनंद कुमार वर्मा व दो-तीन अन्य लोग एक राय होकर उनकी पत्नी व पुत्री को गाली देते हुए रास्ते में मारने पीटने लगे। छेड़खानी का भी आरोप लगाया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.